आरा, सितम्बर 6 -- - किसानों को फसल क्षति के मुआवजे का किया जाएगा भुगतान : डीएम - जिले के छह अंचलों की 4.65 लाख आबादी बाढ़ से तबाह - प्रभावित प्रत्येक परिवार को मिलेंगे सात-सात हजार रुपए अनुदान - जिले के 189 गांव बाढ़ के पानी में घिरे, सामुदायिक रसोई में 93 हजार लोगों को खिलाया जा रहा खाना आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में आई बाढ़ से छह अंचलों की प्रभावित 59 पंचायतों में 23713 हेक्टेयर में फसल डूब गई है। खेतों से पानी निकलने के बाद फसल क्षति के आकलन का आदेश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया है। कलेक्ट्रेट में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएम मनेश कुमार मीणा की ओर से बताया गया कि जिले के किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित फसल क्षति के मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। इस बाढ़ में जिले की 4.65 लाख आबादी तबाह हो गई है। प्रभावित प्रत्येक...