आरा, जुलाई 25 -- आरा, गड़हनी, जगदीशपुर, बिहिया समेत कई इलाकों में आइसा और इंनौस का जूलूस और प्रदर्शन भाजपा के पोस्टर भी फाड़े, पुलिस की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहने से शांतिपूर्ण रहा बंद भीम आर्मी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, बंद समर्थकों ने शहर में कई दुकानों को बंद कराया यह भी पढ़ें- बिहार बंद: ट्रैफिक चौक पर छात्र-युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लियाबंद का प्रभाव आरा, निज प्रतिनिधि। नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को आयोजित बिहार बंद का भोजपुर जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला। आरा, गड़हनी, जगदीशपुर, बिहिया सहित जिले के कई हिस्सों में छात्र संगठनों और बामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जगह-जगह जुलूस निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया।...