मुरादाबाद, जून 12 -- जिले की ठाकुरद्वारा तहसील में धारक नगला गांव में देव स्थान की जमीन पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई की गई। एसडीएम के स्तर से जांच के बाद बुलडोजर भेज कर एक्शन लिया गया। ग्रामीणों ने आठ जून को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम ठाकुरद्वारा के स्तर से टीम भेज कर कार्रवाई की गई। जिस स्थान पर देव स्थान के नाम जमीन है वहां एक मजार निर्माण की शिकायत की गई थी। महेंद्र, गजराम, सुनील शर्मा, ब्रह्म सिंह, राजवीर मुनेश आदि ने शिकायती पत्र में बताया था कि गाटा संख्या 40 पर देव स्थान दर्ज है। यह भी पढ़ें- नहीं हटा आम रास्ते से अवैध कब्जा, परेशानी इसी परिसर में मजार का निर्माण कर लिया गया है। इसे हटवाया जाए क्योंकि कई बार प्रयास किया पर अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। इसमें कई लोगों के नाम...