मुरादाबाद, जून 25 -- मुरादाबाद टांडा रोड पर गुरुवार की रात भोजपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक की मौके  पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसर गया है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसमा दोराहा निवासी मुनव्वर प्रधान पुत्र अफसर अली हज करने के लिए बड़ी धूमधाम के साथ सऊदी अरब गए थे। वह दो दिन पहले ही हज से घर आए थे। मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला चल रहा था। गुरुवार की रात वह अपने दोस्त रानी नांगल भोजपुर निवासी रईस डीलर से मिलने के लिए उनके घर पर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बहनोई की मौत, साला घायल इसी दौरान भोजपुर के पास मुरादाबाद टांडा रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनको रौंद दिया। इसमें मुनव्वर प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। वह चार भाइ...