आरा, अगस्त 9 -- प्रशासन अलर्ट -बाद नियंत्रण प्रमंडल, आरा को नियमित मॉनिटरिंग का मिला आदेश -जिले में बाढ़ और कटाव के खतरों से निपटने के लिए तैयारी शुरू आरा, हमारे संवाददाता। गंगा नदी के ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश से जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इस कारण जिले में भी गंगा नदी का पानी पिछले पांच दिनों में डेढ़ मीटर बढ़ गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा को नियमित मॉनिटरिंग करने का आदेश डीएम तनय सुल्तानिया की ओर जारी किया गया है।

बाढ़ नियंत्रण की तैयारी साथ ही प्रतिदिन जलस्तर की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। जिले में संभावित बाढ़ और कटाव के खतरों से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए अनुमंडल और अंचल प्रशासन को अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार की शाम में जलस्तर 50.32 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्...