आरा, मार्च 19 -- आरा, हमारे संवाददाता। ईद उल फितर (ईद) के शांतिपूर्ण आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम डॉ शशि शेखर की ओर से गुरुवार को ब्रीफिंग की गई। बताया गया कि चांद के दृष्टिगोचर होने के आधार पर 20 - 21 मार्च को पर्व मनाया जाना संभावित है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। इसे लेकर जिले के 112 स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, जिले के 35 थानों में भी दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बताया गया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, शरारत करने या अफ...