आरा, अप्रैल 23 -- -सड़कों पर तैनात हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी, डीएम-एसपी का संयुक्त आदेश आरा/बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर जिले को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर गुरुवार को बिहिया चौरास्ता में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। जिले के 32 प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन का यह सख्त तेवर सड़क किनारे अवैध साम्राज्य खड़ा करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी है। बिहिया में पहले दिन गुरुवार को डीएम के निर्देश पर बिहिया चौरास्ता पर जोरदार कार्रवाई की गई। प्रभारी अंचलाधिकारी (सीओ) राधेश्याम चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मुख्य सड़कों और सार्वजनि...