आरा, जुलाई 24 -- 01 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर जारी हुई सूची, नाम छूटने, सेवा पुस्तिका, स्थानांतरण व वरीयता संबंधी त्रुटियों के सुधार का मिलेगा अवसर -पंचायती राज विभाग का सभी जिलों को निर्देश, तय समय में आपत्ति नहीं मिलने पर जारी होगी अंतिम वरीयता सूची जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के पंचायत सचिवों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पंचायती राज विभाग ने 01 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर पंचायत सचिवों की औपबंधिक (प्रोविजनल) वरीयता सूची जारी कर दी है।

पंचायत सचिवों के लिए दिशा-निर्देश विभाग ने भोजपुर सहित सभी जिलों के जिलाधिकारियों एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को सूची का सत्यापन कर निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का निर्देश दिया है। सूची में किसी पंचायत सचिव का नाम छूटने, वरीयता क्रम, सेवा पुस्तिका, नियुक्ति, स्थानांत...