आरा, जून 16 -- -देहरादून से पास आउट होकर लौटे अरविंद और अमन का गृह क्षेत्र बिहिया में भव्य स्वागत -फौजी पिता के बेटों ने बढ़ाया मान, स्टेशन से लेकर गांव तक उमड़ा जनसैलाब -पीपरा जगदीश और खरौनी गांव में बंटी मिठाइयां, बैंड-बाजे और अबीर-गुलाल से इलाका सराबोर यह भी पढ़ें- पहले ही प्रयास में सीडीएस पास कर सेना में लेफ्टिनेंट बने गोवर्धनसैन्य की आरंभिक जानकारी बिहिया/आरा। निज संवाददाता भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट होकर भोजपुर जिले के तीन होनहार युवकों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इतिहास रच दिया है। बिहिया थाना क्षेत्र के पीपरा जगदीश निवासी अरविंद कुमार चौधरी और खरौनी गांव निवासी अमन सिंह के लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे इलाके में खुशी देखी जा रही है। मंगलवार को जब दोनों सैन्य अधिकारी अपने गृह क्षेत्र लौटे, तो बिहिया स्टेशन से लेकर उन...