आरा, मई 8 -- आरा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भोजपुर जिले में चल रहे सांगठनिक चुनाव के क्रम में 14 प्रखंडों में से तीन प्रखंडों में पंचायत अध्यक्षों का चुनाव हो गया है। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्यता अभियान के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत अध्यक्षों का चुनाव किया जा रहा है। इसमें पंकज सिंह कुशवाहा को पार्टी की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। पंकज कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान जो क्रियाशील सदस्य बने हैं, पार्टी के वही पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाग ले सकते हैं। जिला पर्यवेक्षक शुकुल राम, जंग बहादुर, जिला संयोजक रोहित कुशवाहा, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष सुबोध केसरी एवं पार्टी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...