आरा, जुलाई 10 -- -गाद की उड़ाही और अतिक्रमण हटवाने के मुद्दे पर सांसद-विधायकों ने दिया भरोसा -संसद, विधानसभा और विभागीय स्तर पर इस दिशा में ध्यान आकृष्ट किया जायेगा हिन्दुस्तान टीम आरा/ जगदीशपुर, हि.टी.। नदियां जीवन दायिनी हैं। इनका न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि आम जन को इनसे काफी लाभ होता रहा है। इसके बाद भी धीरे-धीरे विलुप्त हो रहीं या अपना अस्तित्व खो रहीं नदियों को बचाने की दिशा में गंभीरता से पहल नहीं हो रही है। आम लोग भी इसके प्रति जागरूक नहीं हैं। आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से नदियों को बचाओ अभियान के तहत भोजपुर के सांसद और विधायकों से शुक्रवार को बात की। अमूमन सभी ने नदियों के संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। जनप्रतिनिधियों ने गाद जमने और अतिक्रमण किये जाने की समस्या को गंभीर बताते हुए संसद, विधानसभा और विभा...