हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 28 -- भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के बाद से पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। अब भरत भूषण के भाई ने भोजपुर जिले के एसपी राज पर परिजनों को धमकाने का आरोप लगा दिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले एसपी राज परिजनों से मिलने के लिए उनके घर गए थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। लेकिन अब भरत तिवारी के भाई द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों पर पुलिस ने सफाई दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के प्रति उनकी सहनुभूति है। भरत भूषण तिवारी के भाई चंदन तिवारी को एसपी राज की ओर से धमकाने के आरोप को लेकर पुलिस की ओर से बयान सामने आ गया है। इसमें परिजनों के आरोप का पुरजोर खंडन किया गया है। साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी जारी किया गया है। पुलिस की ओर से जारी वीडियो के बाद अब भरत भूषण तिवारी के भाई चंदन तिवा...