रामगढ़, जून 28 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले को लेकर लगातार विवाद और आक्रोश बना हुआ है। इस बीच भारतीय मानवाधिकार जन कल्याण एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय राय एवं आरिसीएमयू वेस्ट बोकारो शाखा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अपनी टीम के साथ बिलौटी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। टीम ने कहा कि यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है तो उसे न्याय दिलाने के लिए सभी लोकतांत्रिक और कानूनी प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बिहिया में कैंडल मार्च निकाल न्याय की उठाई मांग गौरतलब है कि पुलिस...