भोजपुर एनकाउंटर को लेकर मानवाधिकार आयोग में याचिका
मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली और राज्य मानवाधिकार आयोग, पटना में अलग-अलग याचिका दायर की है। याचिका में एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर रिटायर जज की निगरानी में जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है। उन्होंने इसे मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला बताया है। यह भी पढ़ें- VIDEO: भरत तिवारी एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज हो, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मांग यह भी पढ़ें- एनकाउंटर की न्यायिक जांच स्वागतयोग्य : विशाल दफ्तुआर यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.