भोजपुर : रिश्वत मांगने में खवासपुर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
आरा, मई 24 -- आरा। भोजपुर के खवासपुर थाने की पुलिस की ओर से मामूली विवाद में तीन युवकों को हाजत में बंद कर अभद्र व्यवहार करने और छोड़ने के एवज में रुपये मांगने के आरोप में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरा सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से यह कार्रवाई की गई है। इनमें थानाध्यक्ष विद्या भूषण, दारोगा दिलीप कुमार दिवाकर और पीटीसी रमेश प्रसाद शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है। जानकारी के अनुसार बीते 22 मई को ख्वासपुर थाना क्षेत्र के महुली घाट पर एक युवक और युवती के बीच फोन पर बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को थाने में लाया। यह भी पढ़ें- जनता से दुर्व्यवहार पर एक्शन, श्यामदेउरवा के प्रभारी निरीक्षक लाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.