आरा, मई 12 -- आरा। बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उप निर्वाचन 2026 के तहत भोजपुर जिला अंतर्गत सभी 14 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है। हालांकि आरा मतदान केंद्र पर राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय और समर्थकों ने हंगामा किया। एक पदाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की। अवधेश नारायण सिंह और सुदामा प्रसाद ने किया मतदान बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने भी मतदान किया। अन्य विधायकों ने भी मतदान किया। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। यह भी पढ़ें- भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव: जदयू के कन्हैया प्र...