आरा, जून 30 -- -शाहपुर के बिलौटी मुठभेड़ के मामले को लेकर पुलिस को दी गयी थी खुली धमकी -यूपी निवासी शख्स पर एसपी को चुनौती देने और हिंसा भड़कने सहित अन्य आरोप आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में पुलिस को खुली धमकी और एनकाउंटर की चुनौती देने वाले यूपी निवासी दीपक दीक्षित उर्फ दीपक पंडित पर शिकंजा कसने की कवायद तेज कर दी गयी है। इस मामले में उसके खिलाफ आरा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसकी ओर से पुलिस प्रशासन के खिलाफ दिये गये धमकीपूर्ण बयान, मीडिया में प्रसारित बाइट डिजिटल सामग्री का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण किया जा रहा है। दीपक पंडित उर्फ दीपक दीक्षित यूपी के रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के डेहली गांव का रहने वाला है। उस पर विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भोजपुर जिले...