भोजपुर : डेढ़ फीट जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दो की मौत
आरा, मई 23 -- -भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में शुक्रवार की रात हुई घटना -मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग चोटिल, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज -पूरे मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा/चरपोखरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में शुक्रवार की रात महज डेढ़ फीट जमीन के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और रॉड से जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर भी चलाये गये। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत हो गयी। एक ने मौके, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों पक्षों के 11 लोग घायल भी हो गये, जिनका इलाज पुलिस की देखरेख में आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतकों में एक पक्ष के स्व. राम इकबाल सिंह के 70 वर्षीय पुत्र रामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.