नई दिल्ली, जून 27 -- भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आनेवाले सुपरस्टार पवन सिंह अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म मिली है। फिल्म में पवन सिंह की जोड़ी टीवी की सीता शिव्या पठानिया के साथ जमेगी। पवन सिंह जिस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं उसका नाम है सिर्फ आपके।क्या है पवन सिंह की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का नाम? पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए थे। अब वो बॉलीवुड फिल्म सिर्फ आपके में नजर आएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। अब फिल्ममेकर्स फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास हैं 5 लग्जरी कारें, आधा किलो सोनाफिल्म की रि...