जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी नई फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की शूटिंग शहर में शुरू कर दी है। शूटिंग टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) और जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही है। फिल्म की खासियत यह है कि जमशेदपुर एफसी यूथ टीम के खिलाड़ी पीयूष महतो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पीयूष ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली फुटबॉलर का किरदार निभा रहे हैं, जो भारतीय फुटबॉल में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखता है। उनके चयन से स्थानीय खेल जगत में उत्साह है। जेएफसी यूथ की पूरी अंडर-14 टीम को भी फिल्म में शामिल किया गया है। फिल्म का निर्देशन सजी वर्मा कर रहे हैं, जो बवाल और शोरगुल जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। शूटिंग के बीच मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की ऊर्जा और लोगों का उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.