नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के स्टेज शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह स्टेज पर गुस्से में तमतमाई दिख रही हैं और एंकर पर चप्पल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि वह परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं तभी एंकर ने जो अनाउंस किया, निशा को नागवार गुजरा। एंकर ने बातों-बातों में निशा के रेट की बात की जिस पर निशा और उनके साथी भड़क गए।क्या बोला था एंकर निशा का वायरल वीडियो सारण जिले के एक गांव का बताया जा रहा है। वहां स्टेज प्रोग्राम था जिसमें निशा गाने की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच एंकर मुकेश ने स्टेज से अनाउंस किया, अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। आइए, तालियां बजाइए और हां, आज का रेट क्या है दीदी का? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस... या कुछ और? भीड़ में कुछ लोग यह बात सुनकर हंस पड़े। निशा को एंकर का य...