नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी फिल्मों का जाना-माना नाम है। भोजपुरी गानों पर अश्लीलता का आरोप लगता है, यह बात नई नहीं है। दिनेश लाल का कहना है कि सारा इल्जाम गायकों पर लगता है लेकिन जो लोग सुनते हैं उनकी भी कुछ जिम्मेदारी होनी चाहिए। निरहुआ से पूछा गया कि वहां के गायक और हीरो नेवल या नाभी के लिए इतनी दीवानगी क्यों दिखाते हैं? निरहुआ ने इसका जवाब दिया है।शरीर पर केंद्रित हो गए गाने दिनेश लाल डिजिटल कमेंट्री से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि भले किसी दर्शक ने भोजपुरी गाने ना देखे हों लेकिन रील्स पर ट्रोलिंग जरूर देखी होगी। भोजपुरी स्टार्स और सिंगर्स में नाभि के लिए इतना ऑब्सेशन क्यों है? इस पर निरहुआ बोले, उसके पीछे एक कारण है कि राइटर्स ने जो भी गाने लिखे वो अवैध संबंध पर लिखे। श्रृंगार को एकदम खत्म ही कर दिया औ...