जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा टेल्को स्थित हुडको वनभोज क्षेत्र में परिषद का वार्षिक वनभोज सह होली मिलन परिषद अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम में जलपान के बाद उपस्थित सभी लोग सुमंत मुलगांवकर पार्क भ्रमण के लिए निकले, जहां पार्क , लेक वोगैरह भ्रमण एवं फोटोग्राफी के बाद उपस्थित रचनाकारों ने होली मिलन के इस मौके पर आपस में एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । तदनुपरांत काव्य पाठ का दौर आरंभ हुआ । जिसके अंतर्गत सबों ने स्वरचित होली तथा वासंती रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन सचिव श्री हरिहर राय चौहान द्वारा किया गया । काव्य गोष्ठी में भाग लेने वाले कवियों में प्रमुख रहे अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, डाॅ. प्रसेनजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.