बक्सर, मई 12 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अरूण मोहन भारवि के रचना संसार पर शोध प्रबंध का कार्य संपन्न हो गया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शोधार्थी राजेश कुमार आदित्य ने यह शोध प्रबंध प्रस्तुत किया है। बीते सोमवार को आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभाग में पी-एच.डी. उपाधि हेतु शोधार्थी राजेश कुमार आदित्य के शोधप्रबंध "डॉ. अरुण मोहन भारवि के रचना संसार" पर मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

शोध प्रबंध की विशेषताएँ इस मौके पर भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय, शोध निर्देशिका डॉ उषा रानी (डी के कॉलेज, डुमरांव), प्रो सिद्धार्थ शंकर (जे पी विश्वविद्यालय, छपरा) सहित स्वयं डॉ अरुण मोहन भारवि भी उपस्थित रहे। विख्यात कथाकार श्रीकृष्ण कुमार, प्रो नीरज सिंह, डॉ कौशल्या शर्मा तथा...