लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में चैती छठ महापर्व का आयोजन 25 और 26 मार्च को लक्ष्मण मेला मैदान के छठ घाट पर मनाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया। चैती छठ महापर्व 22 मार्च को नहाय, 23 को खरना, 24 की शाम और 25 मार्च को सूर्योदय के समय भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर समापन किया जाएगा। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय, जितेंद्र सोनकर, रामयतन यादव, संजय सिंह आदि ने छठ घाट पर श्रमदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...