चतरा, मई 21 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोजपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में इस वर्ष मैट्रिक के परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को समान्नित करते हुए उन्हें विद्यालय से विदाई दिया गया। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता विधलाय के सचिव राकेश कुमार व संचालन मुरारी सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया बसंती पन्ना, जिला परिषद प्रतिनिधि बेचन पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य रन्नु दास शामिल हुए। इस मौके पर बच्चों के द्वारा शिक्षा के प्रति लोगो मे जागरूकता लाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया। बच्चों के द्वारा भाषण, नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथियो के द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से शिक्षा के प्रति बच्चों ...