आरा, जुलाई 1 -- आरा, हिप्र.। भोजपुर की लोक कला पीड़िया को जीआई टैग मिलने के बाद पहली बार पटना के बिहार म्यूजियम में पांच दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आसरा सेवा केंद्र व विहार कला मंच की ओर से बिहार म्यूजियम में तीन से सात जुलाई तक प्रदर्शनी आयोजित किया गया हैं। इसमें आरा के कमलेश कुंदन, रोशन राय सहित 40 कलाकारों की चयनित भोजपुरी चित्रकला प्रदर्शित होगा। बिहार म्यूजियम के एडिशनल डायरेक्टर अशोक कुमार सिन्हा बताया कि भोजपुरी लोक कला पीड़िया को जीआई टैग मिलना बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में कलाकारों को बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। भोजपुरी कला का देश व विदेश में अपना बाजार होगा। इस कला को लोग दूर-दूर तक जानेंगे। वहीं विहार कला मंच के वीरेंद्र कुमार सिंह बताया कि पीड़िया कला को जीआई टैग मिलने से भोजपुरी कला की पहचान बढ़े...