वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी/सारनाथ, हिन्दुस्तान टीम। भोजपुरी के प्रख्यात गायक और अभिनेता रितेश रंजन पांडेय से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। तिलमापुर निवासी गायक की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने शनिवार को पैगंबरपुर के बुलबुल यादव और एक अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बुलबुल यादव ने रितेश रंजन को फोन कर गाली देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर कहा कि रंगदारी नहीं दोगे तो जान से मार कर फेंक देंगे। रितेश ने पुलिस को बताया कि बुलबुल के साथ एक अन्य ने भी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से वह काफी डरे हुए हैं। उधर, पुलिस मुकदमा करने के बाद मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का लोकेशन पता कर रही है। शनिवार रात तक मोबाइल बंद बता र...