आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। लखनऊ में पवन सिंह का शो कराने के नाम पर ठगी की गई। ठगों ने 13 लाख रुपये में शो कराने का झांसा दिया था। नौ लाख रुपये एडवांस लिए। इसके अलावा विज्ञापन, टेंट, कार्यक्रम स्थल की बुकिंग आदि के नाम पांच लाख एक हजार रुपये लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर अतरौलिया थाना की पुलिस चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अमेठी जनद के भालसुल्तान थाना क्षेत्र के गाजनपुर गांव निवासी दिव्यांश सिंह उर्फ कबीर म्यूजिक कलाकार हैं। वह लखनऊ के विज्ञानपुर कालोनी थाना महानगर में रहते हैं। वह क्लब, रेस्टोरेंट और पार्टियों में गिटार बजाते हैं और म्यूजिकल बैंड शो करते हैं। क्लब में शो के दौरान मो. खर्शीद अहमद और टीना से मुलाकात हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.