मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भोजपुरी गाना वाला होमगार्ड की महिला जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला जवान कांटी थाने में तैनात है। वीडियो में कांटी थाने की गश्ती गाड़ी दिख रही है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। बताया गया है कि महिला जवान सोशल मीडिया पर अपना एक ब्लॉग चलाती है। वीडियो में महिला जवान होम गार्ड के यूनिफॉर्म में दिख रही है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...