पलामू, अप्रैल 11 -- विश्रामपुर। प्रखंड के 30 वर्षीय भोजपुरी कलाकार बबलू चौधरी का निधन शनिवार सुबह को हो गया है। बबलू चौधरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने पैतृक गांव गौरा स्थित आवास पर अंतिम सांसें ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र के कलाकारों व आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी है। उन्होंने कम आयु में ही भोजपुरी गायन के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनायी थी। उनका दाह संस्कार गांव के श्मशान घाट पर ही कर दिया गया। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल थे। इधर उनके असामयिक निधन पर कई लोगों ने दुख जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...