हाजीपुर, अप्रैल 2 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान भगवानपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी कलाकार व समाजसेवी खेसारी लाल का फूल माला से स्वागत किया। राजद नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खेसारी लाल का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मो. अरशद, अरविंद राय, विकास कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...