नई दिल्ली, मई 25 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है। सितारों की पूरी फौज लेकर निर्देशक अहमद खान थोड़ा डिफरेंट अवतार में लौटे हैं। इस फिल्म में आपको काफी हद तक भोजपुरी फील भी मिल सकता है, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार इस फिल्म में एक भोजपुरी एक्टर का रोल प्ले करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के साथ इस किरदार में जान फूंकने की भरसक कोशिश की है। खबर है कि भोजपुरी कलाकारों की कई बारीक चीजें अक्की ने अक्षरा से भी समझीं ताकि अपने किरदार में वो परफेक्शन डाल सकें। अक्षय कुमार ने अपने बॉडी लैंग्वेज से लेकर बात करने के अंदाज तक पर काम किया है, लेकिन क्या उनकी कॉमेडी लोगों को फिर एक बार गुदगुदा पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा।फैंस को हैरान कर देगा उनका ट्...