बलिया, सितम्बर 18 -- भरौली। एससी एसटी एक्ट जाति आधारित न होने, आरक्षण समाप्त करने आदि मांगों को लेकर भोजपुरिया जन मोर्चा की न्याय यात्रा शुक्रवार को बिहार राज्य के आरा स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ शुरू हुई। यह यात्रा 20 सितम्बर को दिल्ली पहुंचकर अपने मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर धरना देगी। दोपहर बाद बक्सर से भरौली पहुंचने पर न्याय यात्रा का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने बताया कि यूजीसी में काले कानून,आरक्षण का आधार जाति न होकर आर्थिक करने तथा एससी एसटी कानून में संशोधन कराने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। यह भी पढ़ें- यूजीसी काला कानून के मुद्दे पर भोजपुरिया जनमोर्चा की न्याय यात्रा मांगों के समर्थन में वह पार्टीजनों के सा...