आरा, मई 8 -- आरा। पटना के पाटलिपुत्रा में भोजपुरिया जन मोर्चा के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष जय नाथ सिंह ने की और संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राष्ट्रीय संगठन प्रभारी गोरखनाथ अकेला मौजूद रहे। बैठक में अधिवक्ता कृष्ण बिहारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभय सिंह एवं दर्जनों लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने चंदन तलवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। यह भी पढ़ें- भोजपुर के तीन प्रखंडो में पंचायत अध्यक्षों का चुनाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...