बलिया, सितम्बर 18 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में चार दिनों तक लगातार घटाव के बाद दो दिनों से फिर बढ़ाव शुरू हो गया है। इससे प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बीते दिनों पानी घटने से कई बस्तियों में राहत मिली थी और ग्रामीण सामान्य स्थिति की ओर लौटने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दोबारा बढ़ाव ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।भोजपुरवा में सरयू नदी अंदर ही अंदर जमीन काट रही है। सुल्तानपुर पोखरा बस्ती के पास भी कटान जारी है। नदी कोयलबीर बाबा स्थान तक पहुंच गई है। महराजपुर में भी कटान से ग्रामीणों में दहशत है। यह भी पढ़ें- Mau News: सरयू नदी:घटते जलस्तर के साथ सरहरा में कटान तेज, ग्रामीण चितिंत उन्हें आशंका है कि जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच कटान और तेज हो सकता है। डीएसपी हेड पर गुरुवार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 64....