भोजपत्र के बैकग्राउंड पर दिखी राम दर्शन की महिमा
अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला शिविर 'कलर्स ऑफ अयोध्या' के दूसरे दिन मंगलवार को कलाकृतियां कला प्रेमियों से संवाद करने लगीं। जेबीएनएसएस मुख्यालय में चल रहे इस कला शिविर में गुजरात से आए वरिष्ठ कलाकार कनू पटेल ने बताया कि कलर्स ऑफ अयोध्या में भोजपत्र के बैकग्राउंड पर राम दर्शन की महिमा को दर्शाया गया है। उसमें उल्लास और उत्सव दिखाने के लिए फ्लोटिंग रिबन का उपयोग किया गया है। राममूर्ति का चेहरा दिखाया है जिसमें श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम जो चिरदर्शी हैं को चित्रित किया गया है। आचार्य राम विरंजन ने कहा कि मेरी पेंटिंग में राम के उस स्वरूप का वर्णन है जिसमें वह दिव्य अनुभूति जैसा अनुभव दे रहे हैं, जैसे कोई महामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.