मधुबनी, मई 30 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। बदलते जीवन शैली में भोजन में अधिक मिठास सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे रक्त शर्करा प्रभावित होती है, जो शरीर को रोगग्रस्त करने में सहायक होता है। इससे बचने के लिए भोजन में फाइबर की मात्रा के साथ संतुलित होना भी जरूरी है। ताकि शरीर को आवश्यक मात्रा में पोषक तत्व मिल सके। यह भी पढ़ें- डायबिटीज के डर से फल छोड़ दिए हैं? डायटिशियन श्वेता पांचाल ने दी सही रायडायबिटीज और गर्भवती महिलाएं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवकांत दीपक ने बताया कि डायबिटीज गर्भवती महिलाएं स्टार्च युक्त करने से परहेज करें। हल्का व्यायाम जरूर करें। इससे मां और गर्भस्थ शिशु का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस दौरान प्रसव पूर्व जांच के अंतर्गत होने वाले (खून जांच, पेशाब जांच, बल्ड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और अल्ट्रासाउंड)सभी टे...