चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- मनोहरपुर। छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरगी गांव में शनिवार की सुबह माड़ (चावल से पानी निकालने) पसाने के दौरान एक महिला जलते चूल्हे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। घायल 18 वर्षीय महिला का नाम प्रभा लागुरी व पति का नाम जोगा लागुरी है, वे चुरगी के रहने वाले हैं। घटना के बावत प्रभा ने बताया शनिवार की सुबह वह घर के बाहर आंगन में खाना बना रही थी। इसी दौरान माड़ पसाने के दौरान प्रभा को अचानक चक्कर आने लगा और वो चूल्हे ऊपर ही गिर गई। जबतक प्रभा कुछ कर पाती तबतक वो आग में झुलस चुकी थी। उसके पैर, हाथ, चेहरा व शहरी के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं बाद में इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.