मिर्जापुर, मार्च 20 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह भोजन पकाते समय कुकर फटने से महिला झुलस गई। परिजनों ने उसे हलिया अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर है। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव निवासी राजनरायन किसान हैं। उनकी पत्नी 26 वर्षीय सुनीता सुबह घर में चूल्हे पर भोजन पका रही थीं। कुकर में दाल चढ़ा रखा था। तभी अचानक कूकर का सेप्टी वाल्ब फट गया। जिससे पास बैठी सुनीता गंभीर रूप से झुलस गई। तेज आवाज सुनकर बाहर मौजूद परिजन दौड़कर अंदर आए। देखा तो सुनीता का चेहरा झुलसा था। परिजन आनन फानन में एंबुलेंस से सुनीता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचे। यहां डा. विमल और डा. रीना की टीम ने झुलसी महिला का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर बताया है। इस संबंध में डा....