भोजन के साथ बच्चों को वितरित किए फल बिस्किट
प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- हथिगवां, हिन्दुस्तान संवाद। कुंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे तिवारी का पुरवा हथिगवां में शुक्रवार को बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ फल और बिस्किट भी वितरित किए गए। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा के निर्देश और बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में प्रधान भीम यादव ने बच्चों को भोजन के साथ फल एवं बिस्किट का वितरण कराया। बीडीओ प्रवीण श्रीवास्तव, प्रधान भीम यादव, प्रधानाध्यापक सुधा त्रिपाठी, अलका देवी, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.