गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- नंदग्राम क्षेत्र में सिहानी चुंगी स्थित होटल पर हुई घटना पीड़ित ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायागाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।नंदग्राम थानाक्षेत्र के सिहानी चुंगी स्थित एक होटल पर भोजन का बिल मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने होटल संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी होटल बंद कराने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।सिहानी चुंगी मेरठ रोड स्थित शान चिकन होटल के संचालक सारिफ ने नंदग्राम पुलिस को बताया कि 18 मार्च को उनकी दुकान पर अंकुर, शोभित, आकाश, विशाल और अनुज उर्फ राज अपने तीन अन्य साथियों के साथ भोजन करने आए थे। खाना खाने के बाद जब उनसे बिल मांगे मांगा तो सभी आरोपी आक्रोशित हो गए। सारिफ के मुताबिक आरोपियों ...