हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील बनाने वाली भोजनमाताओं ने सोमवार को न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया और बुद्ध पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद भोजनमाताएं सड़कों पर उतरकर एसडीएम कोर्ट पहुंचीं जहां सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की महामंत्री रजनी जोशी के नेतृत्व में भोजनमाताओं ने सोमवार को बुद्ध पार्क में धरना दिया। महामंत्री ने कहा कि भोजनमाताएं वर्षों से अल्प मानदेय, अतिरिक्त काम के बोझ, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और प्रशासनिक उपेक्षा की शिकार हैं। भोजनमाताओं से उनके कार्यक्षेत्र से बाहर स्कूल के कमरों व मैदान की सफाई, चौकीदारी, माली और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जैसे का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.