मथुरा, मार्च 29 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव भोगांव में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे दो कमरों का मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि रात में हुई बिजली कटौती के कारण गर्मी से बचने के लिए चार मासूम बच्चे कमरे से निकलकर छत पर सोने चले गए थे, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। धमाके की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ​गांव भोगांव निवासी रामवती (35) पत्नी स्वर्गीय दिगंबर मजदूरी करके अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। रविवार सुबह करीब पांच बजे रामवती रसोई में चाय बनाने के बाद घर के बाहर पशुओं को चारा डालने गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक रसोई में रखे गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और रामवती का घर पूरी तरह स...