मैनपुरी, मार्च 27 -- भोगांव। स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित अंशू त्रिवेदी स्मृति बीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में भोगांव कैपिटल्स और भोगांव सुपर किंग्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। पहला मुकाबला भोगांव कैपिटल्स और भोगांव नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी भोगांव कैपिटल्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 109 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोगांव नाइट राइडर्स 10 ओवरों में 8 विकेट पर 98 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए अमान खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच भोगांव सुपर किंग्स और भोगांव इंडियंस के मध्य हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्...