चंदौली, अप्रैल 24 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुद को मोबाइल पर सीओ और दरोगा बताकर महिलाओं को परेशान करने वाले दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। दोनों सीओ और दरोगा बताकर महिलाओं को फोन कर गाली देते थे और उन्हें परेशान करते थे। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।सीओ शहर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार निवासी मोहित खरवार और गोरख यादव महिलाओं को कॉल करके अपने को सीओ और दारोगा बताकर उनके साथ गाली गलौच और अपशब्दों का प्रयोग करते थे। जब महिला उन्हें ब्लॉक कर देती थी तो वह दूसरे नंबर से उसे परेशान करते थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती पेपर लीक का फर्जी दावा करने वाले पर एफआईआर दर्ज इसकी शिकायत मुगलसराय कोतवाली में की गई थी। जिसकी जांच पड़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.