देहरादून, अप्रैल 15 -- रुड़की। भोगपुर में मंदिर पुजारी राजवीर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने 25 वर्षीय आरोपी विशाल चौधरी को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी के इरादे से मंदिर में घुसा था। इसका विरोध करने वाले पुजारी के सिर पर आरोपी ने हथौड़ी से हमला कर दिया था, इससे पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथौड़ी, पेचकस, इन्वर्टर और एम्पलीफायर बरामद किए हैं। घटना के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन सतर्क पुलिस ने उसे दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...