गंगापार, अगस्त 29 -- मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में बरसात होने के बाद शनिवार शाम लगभग चार बजे एक बार फिर बेलन नदी पर भोगन के पास बना पुल डूब गया। जिसके चलते महुली और बड़ोखर न्याय पंचायत के लोगों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के ककरहा और चौरा आदि गांवों के लोगों का कोरांव और प्रयागराज से एक बार फिर सीधा संपर्क टूट गया है। नदी के दोनों तरफ आने जाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। जानकारी पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को नदी के पुल के दोनों तरफ ही आने जाने से रोक दिया गया है। इस संबंध में एक्सईएन बेलन नहर प्रखंड एसपी चौधरी ने बताया कि सोनभद्र और मिर्जापुर में हुई बरसात के बाद फिर बरौंधा से लगभग 61 हजार क्यूसेक पानी खोला गया है। हालांकि इसके पहले बुधवार और गुरुवार को भी पानी खोला गया था लेकिन शनिवार जैसी स्थिति नहीं थी। गनीमत यह रही की नदी के पुल पर द...