साहिबगंज, जून 30 -- बरहेट। अमर शहीद सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में इसबार सादगी के साथ हूल दिवस समारोह मनाया गया। मंगलवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक व गैरराजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भोगनाडीह पहुंच अमर शहीद सिदो-कान्हू,चांद-भैरव व फूलो-झानो की प्रतिम पर माल्यार्पण किया। हालांकि इसबार यहां सरकारी स्तर पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। इसके बावजूद विभिन्न राज्यों से शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। जानकारी के मुताबिक सुबह झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा,राजमहल सांसद विजय हांसदा,राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन के अलावा डीसी दीपक कुमार दूबे,एसपी अमित कुमार सिंह आदि ने बारी-बारी से ...