बोकारो, मई 3 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी स्थित शिव मंदिर परिसर में शिव भक्ति के लिए प्रसिद्ध भोक्ता पर्व रविवार को श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया गया। देर रात रात मंडप स्थल पर मंत्रोच्चार करते हुए भक्तजन अंगारों पर नंगे पांव चले। इससे पहले रात में बंगाल से आए कलाकारों के द्वारा छऊ नाच का भी यहां के ग्रामीणों ने आनंद लिया।भोक्ता पर्व की रस्में अहले सुबह नहर में स्नान करने के बाद लोहे की कील भोक्ताओं की पीठ में चुभोई गई। इसके बाद सभी भोक्तिया शिव भक्ति में सराबोर होकर झूमते नाचते बारी बारी से 35 फीट तारा मंचा (खूंटा) पर से झूलने की रस्म पूरा किया। इस दौरान महिलाओं ने मां पार्वती के प्रति आस्था रखते हुए चरखा खूंटा की पूजा की। साथ ही भोक्ताओं के झूलने तक सिर पर कलश लिए घंटों आराधना में लगी रही।सम्मान और आभार इस अवसर पर जिप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.